मुंगेली । शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने देशवासियों एवं नगरवासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक है।
श्री गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, जिसे बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम एक सशक्त और लोकतांत्रिक भारत में जीवन यापन कर रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी सौहार्द बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
अंत में दीपक गुप्ता ने मुंगेली जिले के सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाने का संदेश दिया।
