Oplus_16908288
मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में शहर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ नारी शक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक में मुंगेली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख रूप से स्मार्ट मीटर लगाए जाने, पुराने मीटर बदले जाने, बिजली बिलों में बढ़ोतरी तथा बिजली उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेसजनों ने गंभीर चिंता व्यक्त की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिजली प्रत्येक परिवार और आम नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है। लगातार बढ़ते बिजली बिलों के कारण गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, किसानों एवं आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर भी उपभोक्ताओं के बीच कई सवाल एवं आशंकाएं हैं, जिनका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना आवश्यक है।

बूथ से वार्ड स्तर तक जनता के बीच जाएगी कांग्रेस
बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस संगठन बूथ, वार्ड एवं मंडल स्तर तक जनता के बीच पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं की जानकारी एकत्र करेगा। स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिल से प्रभावित उपभोक्ताओं की समस्याओं को चिन्हित कर उनकी आवाज को प्रशासन एवं सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार हैं।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने सुझाव रखे तथा आम जनता के हित में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। शहर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर, बिजली बिल एवं उपभोक्ताओं से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी किया जाएगा।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बैठक में दिलीप बंजारा (सेवादल अध्यक्ष), जीतू श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष), जलेश यादव (उपाध्यक्ष, शहर कांग्रेस), संजय सिंह ठाकुर, देवेंद्र वैष्णव, राजेश छेदइया (जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), नौशाद खान (प्रदेश महासचिव, असंगठित कामगार कांग्रेस), पार्षद दिलीप सोनी, मकबूल खान, नारद देवांगन, रवि कोशले, नीरज यादव, जग्गू ठाकुर, ललित सोनी (प्रदेश सचिव), उर्मिला यादव (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), प्रभु मल्लाह, मनोज सोनकर, विनोद गोयल, जय सोनी, आनंद सोनी, राकेश गेंदले, सुरेश साहू, सूरज मंगलानी, आकाश साहू, संतोष साहू, मोहित राम अहिरे, मणिकांत बर्मन, संजीत बर्मन, संजय सोनकर, शिवकुमार सोनकर, राजू सोनी, सतीश तंबोली, शेख हकीम, सजल यादव, अनीता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, साधना वर्मा, ममता श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, भूपेंद्र देवांगन, राजेश पात्रे सहित सभी वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
