तराईगांव केंद्र में एक पद रिक्त, केवल महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
मुंगेली। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली-01 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तराईगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त होने पर उसकी पूर्ति के लिए महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यरत कार्यकर्ता की मृत्यु हो जाने के कारण पद रिक्त हुआ है।
परियोजना कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पद के लिए निर्धारित मानदेय 10 हजार रुपए है।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा। आवेदन के लिए विभाग ने aww.e-bharti.in पोर्टल निर्धारित किया है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सूचना पटल पर देख सकेंगे नियम-शर्तें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश, नियम एवं शर्तों की जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली-01 के परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नियुक्ति संबंधी निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।
रिक्त पद का विवरण:
पद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
रिक्त पद : 01
मानदेय : ₹10,000
केंद्र : तराईगांव
ग्राम पंचायत : कुरान कापा
परियोजना : मुंगेली-01
विकासखंड : मुंगेली
आवेदन अवधि : 16 से 30 सितंबर 2026
आवेदन माध्यम : ऑनलाइन
