मुंगेली। जिला मुंगेली के ग्राम डोड़ा में धर्मसभा समिति के तत्वावधान में श्री रामचरितमानस यज्ञ, नवधा रामायण एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 19 जनवरी 2026, सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा, जबकि मुख्य आयोजन 22 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चलेगा। यह आयोजन धर्मसभा के 25वें वर्ष (रजत जयंती वर्ष) के रूप में मनाया जाएगा।भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुंगेली एवं पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सोमदास वैष्णव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
धर्मसभा समिति द्वारा बताया गया कि श्री रामचरितमानस यज्ञ के यज्ञाचार्य पं. श्री रामविलास शर्मा (नवागांवकला) होंगे, जबकि धर्मसभा आचार्य पं. श्री मनहरण प्रसाद शर्मा (सोनपुरी) रहेंगे। मुख्य यजमान के रूप में श्री सुरेन्द्र दास वैष्णव एवं परिवार तथा श्री अश्वनी वैष्णव एवं परिवार सहभागिता निभाएंगे।
धर्मसभा समिति के अध्यक्ष श्री धनसिंह राजपूत ने बताया कि यह आयोजन पूर्णतः धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक समरसता को समर्पित है। समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम स्थल ग्राम डोड़ा, जिला मुंगेली रहेगा, जहां 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा।

