मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव (जलेश्वर प्रसाद) के नेतृत्व में कांग्रेस भवन मुंगेली में शहीद महेंद्र कर्मा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम के दौरान पूरा कांग्रेस भवन बस्तर टाइगर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा ने बताया कि महेंद्र कर्मा का जन्म 5 अगस्त 1950 को हुआ था छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख आदिवासी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे उन्हें बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कडा रूख अपनाने और सलवा जुडूम आंदोलन शुरू करने के कारण बस्तर टाइगर के नाम से जाना जाता था 25 मई2013 को दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले में उनका निधन हो गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा जी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री ठाकुर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव (जलेश्वर प्रसाद) रामतलरेजा शहर कांग्रेस कमेटी सचिव संजय भंडारी, बलराम यादव, रमेश ठाकुर, कमल जांगड़े, विष्णु खांडे, विकास खांडे, राकेश जांगड़े, प्रियांशु लहरे, भुवन यादव, चंद्रशेखर राजपूत, राज राजपूत, विनय यादव, विभाष पांडे, धीरज पांडे, कांग्रेसी उपस्थित थे।
