मुंगेली । जिला मुख्यालय में संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष कैलेंडर का विमोचन समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने कैलेंडर का विमोचन करते हुए सभी प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर शिक्षकों को संगठनात्मक एकता के साथ शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम में जिला संरक्षक राजेश साहू, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार निर्मलकर, प्रदेश महासचिव हुलासीराम साहू, उपाध्यक्ष हीराप्रसाद चतुर्गोष्ठी, जिला प्रवक्ता नंदराम मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष राजू सिंह मार्को, सहकोषाध्यक्ष रामलखन निषाद सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रधान पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
