यूनियन के शीघ्र पंजीयन पर लिया गया अहम निर्णय
संघ को पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित करने पर सहमति
मुंगेली । समस्त वाहन कल्याण संघ चालक गया था संघ, जिला मुंगेली की मासिक बैठक आज जनवरी 2026, गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संघ का पंजीयन रायपुर जाकर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, जिससे संगठन को वैधानिक मजबूती मिल सके। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यूनियन को पहले की तरह सक्रिय, संगठित और सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि वाहन चालकों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा हो सके।
बैठक में रहे उपस्थित : इस अवसर पर नेतराम साहू, संजीत पाण्डेय, गंगा यादव, शेख शकूर मोहम्मद, विजय साहू, दुर्गेश भास्कर, नवरतम नेताम, समीर खान, धनेश्वर साहू, कैलाश साहू, लोमेश साहू, रामकुमार यादव, अजयपुरी गोस्वामी, मुकेश मिश्रा, दीपक निषाद, सोनू साहू एवं बबलू दिवाकर सहित संघ के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प : बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघ को मजबूत करने, चालकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
