मुंगेली नगर का हृदय स्थल अंबेडकर वार्ड अब बदल रहा है एक पार्षद जनप्रतिनिधि अपने पार्षद निधि फंड से किस हद तक अपने वार्ड को संवारने के लिए पूरे जिम्मेदारी के साथ सराहनीय प्रयास किया जा रहा है यह सब आपको अंबेडकर वार्ड में देखने के लिए मिलेगा
वार्ड में इन दिनों तेजी से बदलाव की तस्वीर पेश कर रहा है। भीषण गर्मी और पेयजल संकट के दौर में जहां कई वार्ड मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते नजर आए, वहीं अंबेडकर वार्ड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार जमीनी स्तर पर काम किया गया। अब वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगने से पूरा मोहल्ला रात के समय भी रोशनी से जगमगाने लगा है जिससे लोगों को फौरी तौर पर राहत मिल रही है
वार्ड की पार्षद विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला द्वारा अपने पार्षद निधि फंड से पेयजल संकट से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कराया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बोर पाइप की गहराई बढ़ाई गई, कई स्थानों पर नए बोर और पंप लगाए गए, जिससे गर्मी के बीच लोगों को तत्काल राहत मिल सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई की गई, जिसका सीधा लाभ वार्डवासियों को मिला।
सिर्फ पानी ही नहीं, अब वार्ड की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। वार्ड के विभिन्न हिस्सों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जबकि खराब हो चुकी पुरानी लाइटों को बदलने का काम भी तेजी से जारी है। अंबेडकर वार्ड का क्षेत्रफल बड़ा होने के बावजूद लगातार कार्य कर कम समय में व्यवस्था सुधारने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि इस बार गर्मी में मुंगेली के कई वार्ड जल संकट और सूखे जैसी स्थिति से जूझते रहे। कई जगहों पर लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं कुछ वार्डों में समस्या के समाधान को लेकर अपेक्षित प्रयास भी नजर नहीं आए। ऐसे माहौल में अंबेडकर वार्ड में लगातार हो रहे विकास कार्य चर्चा का विषय बने हुए हैं।
आयुष शुक्ला ने कहा कि आगे भी कई प्रोजेक्ट में काम किया जा रहा है जो जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर जनता को दिखाई देगा
वार्डवासियों से जल बचाने एवं समय पर बोर चालू करने की अपील 🙏
आयुष शुक्ला…ने कहा इस भीषण गर्मी में जल बचाने और बोर पंपों को आवश्यक समय तक ही चालू कर उपयोग करने की अपील की…एवं कहा कि जनता की सभी मूलभूत सुविधा को पूरी करने में हम पूरा प्रयास करते रहेंगे और विषम परिस्थिति में भी जनता के लिए संघर्षरत रहेंगे
रिपोर्टर का रिव्यू –
पूर्व पार्षद का चुनाव जीतने सिर्फ घोषणा पत्र, ना सीसीटीवी लगा, ना भव्य प्रवेश द्वार बना पाया
वार्डवासियों का कहना है कि पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए घोषणा पत्र ही जारी किए थे जो आज तक ना सीसीटीवी लगा ना भव्य प्रवेश द्वार बन पाया लेकिन अब मौजूदा पार्षद इसी तरह मूलभूत सुविधाओं पर लगातार काम कर रहा तो आने वाले समय में अंबेडकर वार्ड शहर के सबसे व्यवस्थित और सुविधायुक्त वार्डों में शामिल हो सकता है।

