मुंगेली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आधुनिक तकनीक, संचार क्रांति एवं युवा सोच से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित दिलीप बंजारा, राजेश छेदईया, जलेश यादव, जीतू श्रीवास्तव, आरिफ खोखर, जय सोनी, प्रभु मल्ला, दादू मल्ला, उमेश धृतलहरे, उर्मिला यादव, राजेश यादव, हलदर जायसवाल, काकू पठान, राजा मानिक, भूपेंद्र देवांगन, नामदेव बंजारा, देव साहू, मोनू भास्कर, पुरुषोत्तम सेन, राजेश निर्मलकर, रूप दास चतुर्वेदी, राजेंद्र कुमार यादव, मुमताज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
