मुंगेली: शहर के हृदय स्थल और शहर वासियों एवं वार्डवासियों की आस्था व खेल का केंद्र ‘बी.आर. साव मैदान’ अब मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित होने जा रहा है। वार्ड क्रमांक— 13(अंबेडकर वार्ड) की पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी और पार्षद प्रतिनिधि श्री आयुष शुक्ला के विशेष प्रयासों के चलते, सांसद मद से यहाँ एक आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कुछ दिनों में प्रारंभ किया जा रहा है।
लंबे समय से बी.आर. साव मैदान में आने वाले खिलाड़ियों, बुजुर्गों और आम जनता को शौचालय की सुविधा न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद प्रतिनिधि आयुष शुक्ला ने निरंतर इस विषय पर सक्रियता दिखाई और प्रस्तावित माँग को जल्द से जल जमीनी स्तर पर लाने हेतु सांसद निधि से राशि स्वीकृत कराने में सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि आयुष शुक्ला ने कहा, “बी.आर.साव मैदान शहर की जान है, और यहाँ आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। आदरणीय सांसद महोदय ने बुनियादी समयस्याओं को समझते हुए इस आवश्यक माँग को पूरा किया…
इसी कड़ी में वार्ड की जनता ने भी जो आशीर्वाद दिया उससे यह निर्माण कार्य जनहित में मील का पत्थर साबित होगा।”
वार्डवासियों में हर्ष की लहर:
मैदान में सार्वजनिक शौचालय की सौगात मिलने पर वार्ड के नागरिकों ने पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आयुष शुक्ला जी के सक्रिय नेतृत्व में वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है…

