मुंगेली। शहर के काली माई वार्ड में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड पार्षद छोटी सत्येंद्र परिहार की पहल पर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर योजना के तहत आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान पार्षद ने स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। पार्षद छोटी सत्येंद्र परिहार ने बताया कि महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है, इसलिए वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से महिलाओं को घर के नजदीक ही सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।शिविर में संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए प्रक्रिया को सरल और सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।


